राजकीय सम्मान के साथ गायक जुबिन गर्ग को अंतिम विदाई

• मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हुए जुबिन गर्ग

• राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

• 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी मौत

19 सितंबर 2025 को जुबिन गर्ग के निधन की खबर से असम ही नहीं बल्कि पूरी हिंदी संगीत दुनिया शोक में डूब गई। 52 वर्षीय मशहूर गायक की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में मौत हो गई थी। दूसरी बार पोस्टमार्टम होने के बाद 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उन्हें नम आंखों और पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया।
‘या अली’ फेम गायक जुबिन गर्ग के असमय निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 सितंबर को सिंगापुर में एक फेस्टिवल में परफॉर्मेंस से पहले वे स्कूबा डाइविंग के लिए गए थे, तभी यह हादसा हो गया। उनकी मौत की खबर फैलते ही म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार को उनकी पार्थिव देह को गुवाहाटी स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा गया, जहां भारी संख्या में प्रशंसक, राजनीतिक हस्तियां और फिल्मी जगत के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। मंगलवार को गन सैल्यूट के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा एक वीडियो में दिखाया गया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से उनकी पार्थिव देह को कमार्कुची श्मशान भूमि ले जाया गया। इस दौरान सड़क पर हजारों की भीड़ उमड़ी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नामचीन हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। असम पुलिस ने शव वाहन का संचालन किया और अंतिम यात्रा के दौरान गन से सलामी दी। मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया और मेघालय सहित पूरे इलाके में ड्राय डे घोषित किया गया।

फैंस ने पूरे किए सिंगर की ख्वाहिशें
अपने प्रिय गायक की अंतिम यात्रा में जुटे फैंस ने उनका लोकप्रिय गीत ‘मायाबिनी’ गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन गर्ग चाहते थे कि उनके निधन पर उनके चाहने वाले यह गीत जरूर गाएं, जिसे उनके प्रशंसकों ने पूरी शिद्दत से निभाया।
राज्य सरकार के निर्देश पर सिंगापुर से लाए गए शव का दूसरा पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ। इसके बाद फूलों से सजी एम्बुलेंस में पार्थिव देह को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लाया गया और वहां से भारी भीड़ की मौजूदगी में श्मशान भूमि ले जाया गया, जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading