लेह में हिंसा: सोनम वांगचुक ने उपवास तोड़ा, युवाओं से हिंसा रोकने की अपील

लेह में बंद और विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसी बीच, प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 15 दिन बाद अपना उपवास तोड़ते हुए युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की।
लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को हिंसक हो गया। इस दौरान हुई झड़पों में 4 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। वांगचुक ने उपवास तोड़ते हुए कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या आगजनी आंदोलन की नैतिकता को कमजोर करती है। उन्होंने युवाओं से शांति बनाए रखने और प्रशासन से आंसू गैस का इस्तेमाल रोकने की अपील की।
बुधवार को लेह में हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। प्रशासन ने हिंसा के बाद तुरंत प्रभाव से रैलियों, विरोध प्रदर्शनों और पांच से अधिक लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया। जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर कहा कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की रैली, मार्च या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल निषिद्ध है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, आंदोलन को लेकर 6 अक्टूबर को गृह मंत्रालय में बैठक बुलाई गई है। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) का कहना है कि वे बिना समाधान उपवास खत्म नहीं करेंगे। हालांकि, नेताओं ने केंद्र पर वार्ता की तारीख मनमाने तरीके से तय करने का आरोप लगाया है। वांगचुक ने एक बार फिर दोहराया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारी समस्याओं का समाधान भारत की गरिमा बनाए रखते हुए होना चाहिए। युवाओं को हिंसा से दूर रहकर शांति का रास्ता अपनाना होगा।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading