जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिन तक बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, बंगाल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम में बदलाव के संकेत

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज हवा, घने बादल और भारी बारिश की संभावना जताई है। जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। बिहार में 7 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है। हालांकि मानसून का मौसम समाप्ति की ओर है, लेकिन कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के 28 जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के बक्सर और नवादा जिलों में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान गई, वहीं मध्य प्रदेश के पन्ना में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। झारखंड के दुमका जिले में तेज बारिश के बीच 50 वर्षीय महिला की नाले में गिरकर मृत्यु हो गई।

बंगाल में विजयदशमी पर बारिश ने फीकी की रौनक
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में विजयदशमी के दिन कई जिलों में तेज बारिश हुई। इससे दुर्गा पूजा और विसर्जन समारोह पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि 6 अक्तूबर की सुबह तक भारी बारिश जारी रह सकती है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह मूसलाधार बारिश हुई। विभाग ने दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है और लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर में 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
अक्तूबर के पहले सप्ताह में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 से 7 अक्तूबर के बीच कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 6 अक्तूबर के लिए जम्मू, उधमपुर, डोडा और कठुआ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 100 से 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने की संभावना है। इस बीच जम्मू में दिन के समय धूप निकलने से गर्मी का अहसास रहा और अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन बड़े मौसमी सिस्टम होंगे सक्रिय
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 96 घंटों में अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक तीन बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के मौसम में बदलाव ला सकते हैं।

ओडिशा में रेड अलर्ट, जनजीवन प्रभावित
ओडिशा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब शाम तक गोपालपुर तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात जिलों में रेड अलर्ट, 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading