पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में सर्दी बढ़ी, अगले कुछ दिनों में और गिरेगा तापमान


उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है और हल्का कोहरा भी दिखने लगा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड का असर और तेज होगा।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस, केलोंग में माइनस 3.2 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 2.1 डिग्री और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में सीजन की पहली बर्फबारी से आसपास के इलाकों में ठंड और बढ़ गई है।
जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। सोनमर्ग और गुलमर्ग में भारी बर्फ की परत जमी है। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं अब मैदानों में पहुंच रही हैं। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, जबकि अमृतसर और अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। उत्तराखंड के चमोली, बदरीनाथ, केदारनाथ और औली में भी बर्फबारी हुई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
आईएमडी के अनुसार, पोस्ट-मानसून सीजन (1 अक्टूबर से 6 नवंबर) के दौरान हिमाचल में 69.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 140% अधिक है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के मध्य तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 36 घंटे मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेंगे। उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता से दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 7–8 नवंबर को तमिलनाडु और 8–10 नवंबर को केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading