यूपी: बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक होंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आगामी वर्ष 2026 में ये परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार प्रमुख विषयों की परीक्षाएं लगातार नहीं होंगी, जिससे उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विशेष रूप से इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दो विषयों के बीच एक या अधिक दिन का अंतराल रखा गया है।
पिछले वर्ष परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं, जबकि इस बार छह दिन पहले यानी 18 फरवरी से शुरुआत होगी। हालांकि, परीक्षाओं का समापन पिछले वर्ष की तरह 12 मार्च को ही होगा। इस बार चार मार्च को होली पड़ रही है, इसलिए एक से छह मार्च के बीच कोई परीक्षा नहीं रखी गई है। इस कारण परीक्षाओं की कुल अवधि पिछले साल की तुलना में छह दिन अधिक रहेगी। परिषद के अधिकारियों के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व परीक्षाएं सात फरवरी से आरंभ हुई थीं, जबकि इस बार 18 फरवरी से होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख विषयों के बीच अंतराल
हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी को हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होंगी। अंग्रेजी की परीक्षा 23 फरवरी, विज्ञान की 25 फरवरी और गणित की 27 फरवरी को होगी।
इंटरमीडिएट परीक्षाएं भी 18 फरवरी को हिंदी से शुरू होंगी। इसके बाद अंग्रेजी 20 फरवरी, जीवविज्ञान एवं गणित 23 फरवरी, रसायन विज्ञान 25 फरवरी, और भौतिकी 27 फरवरी को होगीं। इस प्रकार प्रमुख विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी समय रखा गया है।

होली से पहले समाप्त होंगी मुख्य परीक्षाएं
होली इस बार चार मार्च को पड़ रही है। बोर्ड ने इस प्रकार परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया है कि प्रमुख विषयों की परीक्षाएं त्यौहार से पहले ही संपन्न हो जाएं।
होली के बाद हाईस्कूल में 7 मार्च को वाणिज्य, तथा उर्दू, चित्रकला, संगीत, कृषि आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी, जिनमें परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है।
इंटरमीडिएट में भी होली के बाद वाणिज्य वर्ग और व्यावसायिक विषयों की अंतिम परीक्षाएं 7 से 12 मार्च के बीच होंगी।

परीक्षार्थियों की संख्या
इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 27,50,945 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 14,38,682 बालक और 13,12,263 बालिकाएं हैं।
वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 24,79,352 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 13,03,012 बालक और 11,76,340 बालिकाएं हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading