अमेरिका और चीन के बीच फिर शुरू हुआ टैरिफ वॉर; चीन पर एक नवंबर से लागू होगा 100% टैरिफ

अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर टैरिफ वॉर शुरू हो गया है। अमेरिका ने घोषणा की है कि वह 1 नवंबर 2025 से चीन से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। यह शुल्क पहले से लागू टैरिफ के ऊपर होगा। साथ ही, अमेरिका उसी दिन सभी महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण भी लागू करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम चीन की हालिया कार्रवाइयों के जवाब में उठाया गया है, और यदि चीन कोई नई कार्रवाई करता है, तो यह कदम पहले भी लागू किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि चीन की नीतियों ने अमेरिका को कठोर रुख अपनाने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने बताया कि यह कदम केवल अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए है और अन्य देशों के लिए अलग से निर्णय लिए जाएंगे। फिलहाल अमेरिका चीन से आयात होने वाले लगभग सभी उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा चुका है। औसतन प्रभावी टैरिफ दर लगभग 40% है, जिसमें स्टील और एल्यूमीनियम पर 50% और उपभोक्ता वस्तुओं पर 7.5% तक शुल्क शामिल है।

शी जिनपिंग से नहीं करेंगे मुलाकात
दक्षिण कोरिया की आगामी यात्रा के दौरान ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब इस मुलाकात का कोई औचित्य नहीं बचा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि चीन ने रेयर अर्थ (दुर्लभ मृदा) पर अपने प्रतिबंध जारी रखे, तो अमेरिका और भी कड़े कदम उठाएगा। ट्रंप ने कहा कि चीन इलेक्ट्रॉनिक्स, चिप्स, लेज़र और अन्य हाई-टेक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ चुंबकों और धातुओं तक पहुंच सीमित कर दुनिया को “बंधक” बना रहा है।
दो दिन पहले चीन ने रेयर अर्थ और संबंधित तकनीकों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, अब विदेशी कंपनियों को ऐसे किसी भी उत्पाद के निर्यात से पहले विशेष अनुमति लेनी होगी, जिनमें चीन से प्राप्त रेयर अर्थ तत्वों की थोड़ी भी मात्रा शामिल हो। साथ ही, रेयर अर्थ खनन, प्रगलन, पुनर्चक्रण और चुंबक निर्माण तकनीकों पर भी नए अनुमित नियम लागू होंगे। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सैन्य व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में इन सामग्रियों के इस्तेमाल को रोकने के लिए लगाए गए हैं। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी संस्थाएं चीन से रेयर अर्थ और उससे जुड़ी तकनीकें सैन्य उद्देश्यों के लिए विदेशों में भेज रही थीं, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचा है।

वैश्विक व्यापार पर असर
दुनिया के लगभग 70% रेयर अर्थ खनन में चीन की हिस्सेदारी है, जबकि इनका 90% से अधिक प्रसंस्करण भी चीन में होता है। ऐसी स्थिति में इन सामग्रियों पर चीन के नियंत्रण ने अमेरिका के साथ तनाव और बढ़ा दिया है। वर्ष की शुरुआत में टैरिफ बढ़ोतरी के बाद दोनों देशों के बीच हुई वार्ताओं में कुछ प्रगति तो हुई थी, लेकिन रेयर अर्थ पर चीन के प्रतिबंधों ने तनाव को फिर से भड़का दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह फैसला वैश्विक व्यापार और तकनीकी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading