संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एक बार फिर तत्काल मानवीय युद्ध विराम की अपील की है। इसराइल ने कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा। इजरायल ने हमास को जड़ से खत्म करने की प्रण लिया इजरायली सेना ने हमास के ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, लेकिन इस लड़ाई में हजारों फलीस्तीनियों की मौत भी हुई है। इजरायली रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा कि दक्षिणी गाजा में लगभग तीन महीने तक चलने वाला युद्धाभ्यास चरण जल्द ही खत्म हो जाएगा। उधर हमास ने हमले के दौरान अपहरण किए गए दो इजरायली बंदियों की मौत की बात कही, इसके बाद एक वीडियो में इजरायल ने निर्दोष बंधकों के उपयोग के रूप में हमास की निंदा की। आधिकारिक इजरायली आंकड़ों के आधार पर एएफपी ने बताया कि सात अक्टूबर के बाद शुरू हुई लड़ाई ने गाजा पट्टी को बर्बाद कर दिया है। इजरायल ने एक निरंतर सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें गाजा में कम से कम 24,100 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। सेना ने हाल के हफ्तों में खान यूनिस और राफा के दक्षिणी शहरों में अभियान और बमबारी तेज कर दी है।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि तीन महीने से अधिक की लड़ाई के कारण गाजा की लगभग 85 प्रतिशत आबादी शरणस्थलों में शरण ले रही है और भोजन, पानी, ईंधन और चिकित्सा देखभाल के लिए संघर्ष कर रही है। गाजा के मानवीय संकट और नागरिक हताहतों की बढ़ती संख्या को लेकर इजरायल को अंतरराष्ट्रीय दबाव का भारी सामना करना पड़ रहा है।






