यूएससीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइंस; इन्हें नहीं देनी होगी H-1B वीजा फीस

ट्रंप प्रशासन का यह संशोधित निर्णय हजारों भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों और छात्रों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर लगाई गई 1 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) की भारी फीस से कुछ आवेदकों को छूट देने की घोषणा की है। इस संबंध में यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। आइए जानते हैं कि इस फैसले से किन लोगों को राहत मिलेगी और यह भारतीय आईटी पेशेवरों और छात्रों के लिए क्यों फायदेमंद साबित होगा।ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा नीति में एक बार फिर बदलाव करते हुए राहत देने का फैसला किया है। नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब कुछ आवेदकों को 100,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) की फीस से छूट दी जाएगी। यूएससीआईएस ने सोमवार को जारी अपने निर्देशों में कहा कि 21 सितंबर 2025 को सुबह 12:01 बजे से पहले जमा किए गए एच-1बी वीजा आवेदन पर यह नई फीस लागू नहीं होगी। इसके अलावा, जो लोग अमेरिका में पहले से मौजूद हैं और अपने एच-1बी वीजा की स्थिति में बदलाव, विस्तार या संशोधन कराना चाहते हैं, उन्हें भी यह फीस नहीं देनी होगी।

यूएससीआईएस की नई गाइडलाइंस के मुताबिक ये आवेदक एच-1बी वीजा की भारी फीस से मुक्त रहेंगे:

जो पहले से वैध एच-1बी वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं।

जिनके वीजा आवेदन 21 सितंबर 2025 से पहले जमा हो चुके हैं।

जो अमेरिका में रहते हुए वीजा की स्थिति बदल रहे हैं, जैसे पढ़ाई से नौकरी में जाना।

जो अपने एच-1बी वीजा की अवधि बढ़वा रहे हैं या उसमें संशोधन करवा रहे हैं।

जो अमेरिका से बाहर जाकर वापस अपने वैध एच-1बी वीजा पर लौट रहे हैं।

हालांकि, यदि यूएससीआईएस को लगता है कि कोई व्यक्ति इन श्रेणियों में योग्य नहीं है, तो उस पर 100,000 अमेरिकी डॉलर की फीस लागू होगी।

भारतीय पेशेवरों को कैसे मिलेगी राहत?
एच-1बी वीजा धारकों में लगभग 71% भारतीय हैं। यह वीजा मुख्य रूप से उन विदेशी पेशेवरों को दिया जाता है जो अमेरिका में तकनीकी, इंजीनियरिंग और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में यह फैसला भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप्स और छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 सितंबर को एक प्रोक्लेमेशन जारी कर एच-1बी वीजा की नई फीस 100,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष तय की थी। इस कदम का उद्देश्य अमेरिका में विदेशी श्रमिकों की संख्या को सीमित करना बताया गया था। लेकिन इसके विरोध में यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 16 अक्तूबर को अदालत में याचिका दायर कर इसे अनुचित और नवाचार के लिए हानिकारक नीति बताया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading