फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 वर्ष की उम्र में निधन

प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का मात्र 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

दुबई में रहने वाले अनुनय सूद ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि परिवार की ओर से मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में अनुनय अमेरिका के लास वेगास में थे और वहीं से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट साझा की थी। कुछ ही दिन पहले अनुनय ने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी, जिसमें वे लास वेगास की सड़कों पर लग्जरी स्पोर्ट्स कारों के बीच नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, “यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।” आज यही पोस्ट उनके प्रशंसकों के लिए उनकी यादों की आखिरी निशानी बन चुकी है।

ट्रैवल की दुनिया के सुपरस्टार
दुबई में बसे अनुनय सूद केवल एक ट्रैवलर नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स थे। उनकी शानदार फोटोग्राफी और ट्रैवल रील्स ने सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान बनाई थी। स्विट्ज़रलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक अनुनय के कैमरे ने हर जगह की खूबसूरती को एक नई नजर से दिखाया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे लगातार तीन वर्षों (2022, 2023, 2024) तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है” कहकर सम्मानित किया था।

वे एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे और सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे इस समय गहरे शोक में हैं और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। वहीं, उनके प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दी और लिखा कि अनुनय ने उन्हें ज़िंदगी को खुलकर जीने की प्रेरणा दी थी।
अधूरा रह गया एक सपना
अनुनय सूद का सफर उस वक्त थम गया जब उनका करियर बुलंदियों पर था। उन्होंने एक बार कहा था, “अगर मेरे कैमरे से कोई इंसान भी दुनिया देखने की प्रेरणा पाए, तो मेरा काम सफल है।” आज उनकी तस्वीरें सिर्फ यादें नहीं, बल्कि एक अधूरी यात्रा की गवाही बन चुकी हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading