संतुलन बिगड़ने पर तेजस से बाहर नहीं निकल सके विंग कमांडर, तेल रिसाव वाली बात झूठी साबित

दुबई के अल-मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर शो के दौरान शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमन सियाल (37) उस समय तेजस विमान उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद तेजस तेज गति से नीचे की ओर आने लगा और इसी दौरान वे विमान से बाहर नहीं निकल सके।

नमन सियाल कोयंबटूर में तैनात थे और एयर शो में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचे थे। हादसे का कारण जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वीडियो फुटेज सामने आने के बाद विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह दुर्घटना ‘नेगेटिव जी-टर्न’ के दौरान संतुलन खोने से हो सकती है। इस अवस्था में विमान और पायलट पर गुरुत्वाकर्षण के विपरीत दिशा में बल पड़ता है, जो तब होता है जब विमान अचानक तेजी से नीचे आता है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र की पंचायत सेराथाना निवासी नमन सियाल की शहादत से पूरा क्षेत्र शोक में है। नमन के पिता और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगन्नाथ ने बताया कि नमन बीते 16 वर्षों से वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे। दुबई में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी पार्थिव देह सोमवार या मंगलवार को भारत लाए जाने की संभावना है। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। नमन अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं।

तेल रिसाव के दावे को सरकार ने बताया अफवाह
हादसे से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में तेजस विमान से तेल रिसाव होने का दावा किया गया था, जिसे सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट-चेक टीम ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई देने वाला तरल पदार्थ तेल नहीं, बल्कि सामान्य पानी है, जो विमान की पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली और ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम का हिस्सा है। दुबई जैसी नमी वाली परिस्थितियों में यह सामान्य प्रक्रिया होती है। पीआईबी ने कहा कि तेजस की तकनीकी क्षमता पर सवाल उठाने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

साजिश की संभावना पर बोले विशेषज्ञ
सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज के महानिदेशक एयर मार्शल अनिल चोपड़ा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि हादसा किन कारणों से हुआ। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि तेजस का तकनीकी रिकॉर्ड अब तक बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि जांच में तकनीकी कारणों के साथ संभावित साजिश या किसी पुर्जे, सॉफ्टवेयर या ईंधन में छेड़छाड़ की भी जांच की जाएगी। साथ ही यह संभावना भी देखी जाएगी कि कहीं साइबर हमले का प्रयास तो नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती नजर में ऐसा लगता नहीं है, क्योंकि हादसे से कुछ ही क्षण पहले विमान बिल्कुल सामान्य रूप से उड़ रहा था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading