मशहूर पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

मशहूर पान मसाला ब्रांड कमला पसंद के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। हालांकि बरामद सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, लेकिन मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली से सामने आई इस चौंकाने वाली घटना में कमला पसंद और राजश्री ग्रुप के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) का शव वसंत विहार स्थित उनके घर में चुन्नी से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप
सूत्रों के मुताबिक, मौके से पुलिस को दीप्ति की डायरी मिली है। डायरी में किसी के खिलाफ सीधा आरोप नहीं है, लेकिन पति से हुए झगड़े का जिक्र जरूर मिलता है। दीप्ति के मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। उन्होंने कमल किशोर चौरसिया के परिवार के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

2010 में हुई थी दीप्ति की शादी
दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर चौरसिया के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दंपति का 14 साल का एक बेटा भी है। बताया जाता है कि हरप्रीत की यह दूसरी शादी है और उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारत की फिल्म अभिनेत्री हैं। सुसाइड नोट में दीप्ति ने लिखा, “अगर रिश्ते में न प्यार हो, न भरोसा, तो फिर ऐसे रिश्ते को निभाने और जीने की वजह ही क्या रह जाती है।”

कमला पसंद ग्रुप का बड़ा व्यापार
कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप का कारोबार देशभर में फैला हुआ है। कानपुर से शुरू हुआ यह व्यवसाय आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों तक विस्तृत है। इसके संस्थापक कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। लगभग 40–45 वर्ष पहले कमला कांत चौरसिया ने कानपुर की काहू कोठी में एक छोटी सी गुमटी से खुला पान मसाला बेचना शुरू किया था, जो अब अरबों के टर्नओवर वाला बड़ा व्यापार बन चुका है। पान मसाला बनाने की मूल कंपनी कमला पसंद समूह है, जबकि इसका ट्रेडमार्क कमला कांत कंपनी एलएलपी के पास है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading