गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। थाईलैंड ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी करने के बाद लूथरा ब्रदर्स को भारत के हवाले कर दिया है। सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली पहुंच रही है। गौरतलब है कि 6 दिसंबर की रात गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे। इंटरपोल और भारतीय उच्चायोग की मदद से उन्हें फुकेट से हिरासत में लिया गया। भारत पहुंचने के बाद दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप दर्ज हैं।
गोवा अग्निकांड: थाईलैंड से भारत लाए जा रहे हैं लूथरा ब्रदर्स






