मुस्तफिजुर मामले पर भारत बांग्लादेश के बीच विवाद बढ़ा

टी20 विश्व कप में भारत से बाहर खेलेगा अपने मैच

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद अब और गहराता दिखाई दे रहा है। इस मामले में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री की एंट्री के बाद स्थिति और संवेदनशील हो गई है। आईपीएल से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के फैसले ने दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में नई तल्खी पैदा कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को खेल मंत्रालय की ओर से निर्देश मिले हैं कि वह टी20 विश्व कप के अपने लीग मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग करे। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का कहना है कि मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं।

केकेआर ने हटाया था मुस्तफिजुर
गौरतलब है कि शनिवार को बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने के निर्देश दिए थे। इसके तुरंत बाद फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया। केकेआर ने पिछले महीने हुई मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बीसीबी की आपात बैठक
इस पूरे घटनाक्रम के बाद बीसीबी ने आपात बैठक बुलाई। बोर्ड के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने बैठक के बाद सार्वजनिक रूप से कोई बयान देने से परहेज किया। हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह जय शाह के नेतृत्व वाली आईसीसी से संपर्क कर बांग्लादेश के चारों लीग मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध करे। बांग्लादेश को विश्व कप में अपने चार लीग मैचों में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है।

आईसीसी को लिखित में मामला रखने के निर्देश
आसिफ नजरुल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि खेल मंत्रालय के प्रभारी सलाहकार के रूप में उन्होंने क्रिकेट बोर्ड को निर्देश दिया है कि पूरे मामले को लिखित रूप में आईसीसी के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड को यह स्पष्ट करना होगा कि यदि कोई बांग्लादेशी खिलाड़ी वैध अनुबंध के बावजूद भारत में नहीं खेल सकता, तो बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के लिए भी विश्व कप खेलने भारत की यात्रा को सुरक्षित नहीं माना जा सकता। साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से बांग्लादेश के विश्व कप मैच श्रीलंका में कराने का अनुरोध करने को भी कहा है।

कार्यक्रम में बदलाव नामुमकिन: बीसीसीआई सूत्र
बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है, ऐसे में कार्यक्रम में बदलाव करना लगभग असंभव है। सूत्रों के मुताबिक, किसी एक देश की मांग पर पूरे टूर्नामेंट का ढांचा नहीं बदला जा सकता। अन्य टीमों के हवाई टिकट, होटल और लॉजिस्टिक्स पहले से तय हैं। इसके अलावा रोजाना तीन मैचों का आयोजन होना है और प्रसारण दल की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से निर्धारित हैं। ऐसे में एक मैच को श्रीलंका शिफ्ट करना कहना आसान है, लेकिन करना बेहद मुश्किल।

पाकिस्तान पहले से खेलेगा श्रीलंका में
भारत का पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पहले ही अपने मैच श्रीलंका में खेलने वाला है। पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों में भी तनाव देखा जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर को बाहर करने के अपने फैसले के पीछे मौजूदा राजनीतिक हालात का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि यह फैसला चारों ओर बन रही परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर भी सवाल
आसिफ नजरुल ने यह भी कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री से आईपीएल के प्रसारण को निलंबित करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण रोकने पर भी सरकार विचार कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading