दिल्ली: पुलिस के सत्यापन के बिना किराएदार रखने वाले मकान मालिकों पर केस, पुलिस का आंख-कान अभियान शुरू

गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। इस दौरान सामने आया है कि बिना सत्यापन के किराएदार रखने के मामले में 500 से अधिक मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का तलाशी अभियान अभी भी जारी है, जिससे ऐसे मामलों की संख्या और बढ़ सकती है। शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली की सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही रिहायशी इलाकों में किराएदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन कराया जा रहा है। बिना सत्यापन किराएदार या घरेलू सहायक रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस लगातार निर्देश देती रही है कि किराएदारों और घरेलू सहायकों को रखने से पहले उनका सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए, लेकिन लापरवाही बरतने पर मकान मालिक न केवल स्वयं बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।

ऑनलाइन भी दी जा सकती है जानकारी
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक अपने किराएदारों और घरेलू सहायकों की जानकारी ऑनलाइन या संबंधित थाने में जाकर दे सकते हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनके स्थायी पते से जुड़े थाने से सत्यापन कराती है और उनके खिलाफ दर्ज किसी आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच करती है।

दिल्ली में 2.30 लाख से अधिक सत्यापन
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस निर्देशों के बावजूद जो मकान मालिक सुरक्षा में लापरवाही करते हैं, उनकी पहचान के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में बाहरी जिला पुलिस ने 897 किराएदारों और 18,119 घरेलू सहायकों का सत्यापन किया है। बिना सत्यापन किराएदार और घरेलू सहायक रखने पर 482 मकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के सभी जिलों में अब तक लगभग 2.30 लाख किराएदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन किया जा चुका है।

छह माह तक की सजा का प्रावधान
सत्यापन में लापरवाही करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सरकारी आदेशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाता है। जांच के दौरान यह भी देखा जाता है कि मकान मालिक को नियमों की जानकारी नहीं थी या उन्होंने जानबूझकर सत्यापन से बचने की कोशिश की। दोषी पाए जाने पर छह माह तक की जेल या जुर्माने का प्रावधान है।

‘आंखें और कान’ अभियान शुरू
गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने ‘आंखें और कान’ अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। पुलिस स्टेशनों पर आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, होटल संचालक, कार डीलर, फल-सब्जी विक्रेता, सुरक्षा गार्ड, कुली, पार्किंग अटेंडेंट और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आरडब्ल्यूए को सीसीटीवी कैमरे लगाने, किराएदार सत्यापन और फेरीवालों की निगरानी के महत्व के बारे में बताया गया है, जबकि एमडब्ल्यूए को बाजारों में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, फुटेज सुरक्षित रखने और पुलिस के साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करने की सलाह दी गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading