‘द राजा साब’ 100 करोड़ के पार, ‘धुरंधर’ की भी कमाई बढ़ी; जानिए कल क्या था बॉक्स ऑफिस का हाल

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं रविवार को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई में भी इजाफा देखने को मिला। इसी बीच यह भी जानना दिलचस्प रहा कि इन दोनों फिल्मों के मुकाबले ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर कहां ठहरती नजर आई। आइए जानते हैं रविवार को ‘धुरंधर’, ‘द राजा साब’ और ‘इक्कीस’ की कमाई का पूरा हाल। अब तक बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा बना हुआ था, लेकिन रिलीज के साथ ही प्रभास की साउथ फिल्म ‘द राजा साब’ ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। इसके अलावा सिनेमाघरों में फिल्म ‘इक्कीस’ भी दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है। ऐसे में रविवार को इन तीनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा, आइए जानते हैं।

रविवार को ‘द राजा साब’ की कमाई
फिल्म ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे पर 53.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जबकि पेड प्रिव्यू शोज से इसे 9.15 करोड़ रुपये मिले थे। शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं रविवार को कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 20.12 करोड़ रुपये कमाए। इसके बावजूद फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में सफल रही। अब तक ‘द राजा साब’ का कुल कलेक्शन 109.02 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो दर्शकों के बीच फिल्म के जबरदस्त क्रेज को दर्शाता है।

‘धुरंधर’ के कलेक्शन में उछाल
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 37वें दिन यानी शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 805.65 करोड़ रुपये हो गया। रविवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 6.15 करोड़ रुपये रही। इस तरह रविवार को इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और यह 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक फिल्म दुनिया भर में 1,276.44 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

‘इक्कीस’ का ग्यारहवें दिन का हाल
फिल्म ‘इक्कीस’ ने ग्यारहवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दसवें दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये रही थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 28.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की यह फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हो रही है और इसे दर्शक सीमित संख्या में ही मिल रहे हैं।
वीकएंड पर इन फिल्मों ने जो कमाई की है, क्या वह सोमवार को भी बरकरार रह पाएगी या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। सोमवार का कलेक्शन ही यह तय करेगा कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस के ‘मंडे टेस्ट’ में पास होती हैं या नहीं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading