उत्तर भारत में बर्फीली ठंड: आठ राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, दिल्ली 3.0 डिग्री

पहाड़ों में जारी बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठंड का असर तेज हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में अधिकांश स्थानों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में वर्ष 2013 के बाद का सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम सहित आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में तापमान माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा 1.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। हरियाणा में हिसार 2.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। नारनौल में तापमान 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-नोएडा में 15 जनवरी तक स्कूल बंद
भीषण ठंड को देखते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में कक्षा 8 तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। गाजियाबाद में भी कक्षा 8 तक ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। दिल्ली में तेज धूप निकलने के बावजूद कड़ाके की ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम, 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading