देश में गणतंत्र दिवस की धूम; शिबू सोरेन को पद्म भूषण

शुभांशु को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक

आज देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में नए भारत की झलक देखने को मिलेगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। वहीं, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा की गई, जिसमें शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य वीर कर्मियों के नाम भी सूची में शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी परेड की सलामी
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र प्रदान किया जाएगा। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि को यह सम्मान समर्पित किया गया है।

पिता को पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और आदिवासी आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए भारत रत्न के समान थे, हैं और सदैव रहेंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading