औंधे मुंह गिरा सर्राफा बाजार; चांदी 85000 हजार, सोना 25 हजार रुपए टूटा

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। मार्च वायदा में चांदी के भाव 24 घंटे के भीतर करीब 85 हजार रुपये तक टूट गए, जबकि सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

शुक्रवार को सोना-चांदी के बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। बीते कई दिनों से लगातार नए रिकॉर्ड बना रही कीमती धातुओं में एकाएक तेज बिकवाली देखने को मिली। महज 24 घंटे के भीतर चांदी अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 85 हजार रुपये नीचे आ गई, वहीं सोने के दाम भी करीब 25 हजार रुपये से अधिक लुढ़क गए। एमसीएक्स पर गुरुवार शाम तक मार्च वायदा में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी थी। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसमें जोरदार बिकवाली शुरू हो गई। दोपहर करीब 3:30 बजे तक चांदी का भाव लगभग 65 हजार रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह एक ही दिन में चांदी की कीमत में करीब 85 हजार रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि हाल के कुछ ही हफ्तों में चांदी 3 लाख से बढ़कर 4 लाख रुपये के स्तर तक पहुंची थी।

सोने के भाव भी लुढ़के
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी गई। गुरुवार 29 जनवरी को सोना वायदा बाजार में 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था, लेकिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट आई और भाव टूटकर 1,67,406 रुपये पर आ गए। यानी एक ही दिन में सोने के दाम में करीब 25,500 रुपये की कमी दर्ज की गई। इस गिरावट का असर देशभर के सर्राफा बाजारों के साथ-साथ जयपुर में भी साफ दिखाई दिया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सोने-चांदी के भावों में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसके चलते निवेशक सतर्क हो गए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ा है और बाजार में बिक्री लगभग ठप हो गई है। वहीं, निवेशक अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सोने-चांदी की खरीद-बिक्री को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली का नतीजा है। लगातार तेजी और नए उच्च स्तर बनने के बाद निवेशकों ने लाभ सुरक्षित करने के लिए बिकवाली शुरू कर दी। बिकवाली का दबाव बढ़ते ही शॉर्ट सेलर्स भी सक्रिय हो गए, जिससे खासकर चांदी में गिरावट और तेज हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं के दाम कमजोर होने का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। डॉलर में मजबूती और वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेतों ने भी सोने-चांदी की मांग को कमजोर किया है। अमेरिकी राजनीति से जुड़े बयानों और फेडरल रिजर्व को लेकर अनिश्चितता घटने की उम्मीद के चलते सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई।

निवेशकों की बढ़ी चिंता
सोने और चांदी की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट का असर ईटीएफ बाजार में भी नजर आया। गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में करीब 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। अब बाजार की नजर इस बात पर टिकी है कि यह गिरावट अस्थायी साबित होती है या आगे और कमजोरी देखने को मिलेगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading