चुनाव आयोग ने असम के लिए जारी की अंतिम मतदाता सूची

प्रदेश मे अब करीबन ढाई करोड़ वोटर

असम में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद 126 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जहां कुल 2.52 करोड़ मतदाता दर्ज थे, वहीं फाइनल लिस्ट में इनकी संख्या घटकर 2,49,58,139 रह गई है।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी जानकारी में बताया कि नई मतदाता सूची में 2.49 करोड़ से अधिक वोटर शामिल हैं। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ड्राफ्ट सूची में कुल 2,52,01,624 मतदाता थे, जिसमें से 2,43,485 नाम हटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा 2,49,58,139 पर पहुंचा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में 1,24,82,213 पुरुष मतदाता, 1,24,75,583 महिला मतदाता और 343 थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एसआईआर-2026 के तहत इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई थी। इससे पहले 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया गया। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक रखी गई थी।

पश्चिम बंगाल में भी तेज हुई तैयारियां
इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर की समय-सीमा में संशोधन किया था। फाइनल मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख को बढ़ाकर 14 फरवरी 2026 कर दिया गया था। आयोग ने इसके पीछे बड़े पैमाने पर गिनती कार्य और पोलिंग स्टेशनों के सत्यापन व रैशनलाइजेशन की जरूरत को कारण बताया था। बुधवार को जारी आधिकारिक आदेश में आयोग ने स्पष्ट किया कि राज्यभर में पोलिंग स्टेशनों के सही सत्यापन और सुव्यवस्थित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार दिया गया है। पश्चिम बंगाल के निर्धारित कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल ऑफिसर्स ने 11 दिसंबर 2025 को घर-घर जाकर सत्यापन पूरा किया था, जबकि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई। राज्य में दावे और आपत्तियां 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की गईं।

चुनाव आयोग ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि सटीक और अपडेटेड मतदाता सूची तैयार हो सके, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की बुनियाद होती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading