आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का घोटाला, शेयरों में 20% की गिरावट

चंडीगढ़ स्थित शाखा में लगभग 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन

मामला सामने आने के बाद बैंक को बड़ा झटका लगा है। घटना का खुलासा तब हुआ जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद कर राशि दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। सोमवार को बाजार खुलते ही बैंक के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली और स्टॉक में 20% का लोअर सर्किट लग गया। सूचना सार्वजनिक होते ही शेयर गिरकर 66.85 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले आठ महीनों का न्यूनतम स्तर है। बैंक ने नियामकीय सूचना में बताया कि संबंधित खातों के मिलान के दौरान लगभग 590 करोड़ रुपये की राशि संदिग्ध पाई गई है। वास्तविक वित्तीय प्रभाव जांच, दावों की पुष्टि, संभावित रिकवरी और कानूनी कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगा। इस घटनाक्रम ने बैंक की आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था और जोखिम प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खाता बंद करने की प्रक्रिया के दौरान विभाग द्वारा बताई गई राशि और खाते में उपलब्ध रकम में अंतर पाया गया। इसके बाद बैंक ने विस्तृत जांच शुरू की, जिसमें संदिग्ध लेन-देन के संकेत मिले।

सरकारी पैनल से हटाए गए बैंक
मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को तत्काल प्रभाव से सरकारी कार्यों के पैनल से बाहर कर दिया है। वित्त विभाग ने निर्देश जारी कर सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों को इन बैंकों से खाते बंद कर धनराशि अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने को कहा है। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट निर्देशों का पालन नहीं किया गया और रकम सेविंग खाते में रखी गई, जिससे अपेक्षित रिटर्न नहीं मिला। बैंक के अनुसार, चंडीगढ़ शाखा में राज्य सरकार से जुड़े कुछ खातों में अनधिकृत लेन-देन हुए हैं, जिनमें कुछ कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता की आशंका है। बैंक का कहना है कि मामला सीमित खातों तक ही प्रतीत होता है और अन्य ग्राहकों के खातों पर कोई असर नहीं पड़ा है। प्रारंभिक जांच के बाद चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। फॉरेंसिक ऑडिट के लिए स्वतंत्र एजेंसी नियुक्त की जा रही है और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। संदिग्ध खातों में रकम फ्रीज कराने के लिए अन्य बैंकों से भी संपर्क किया गया है। बैंक ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading