
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें छह महिला प्रत्याशी भी हैं। पार्टी ने इस बार कई प्रमुख चेहरों पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक कुल 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में शामिल छह महिलाओं को जोड़कर पार्टी ने अब तक कुल 13 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। खास बात यह है कि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की यह सूची केरल चुनाव में पार्टी की रणनीति और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि 4 मई 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।





