कानपुर किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदी किडनी 90 लाख में बेची

दलाल एवं डॉक्टर दंपती समेत 10 लोग हिरासत में

कानपुर में सामने आए किडनी रैकेट ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान एक अवैध अस्पताल और पहले से बंद पड़े अस्पताल में डोनर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ से आने वाले सर्जनों के साथ-साथ 22 साल पुराने आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है। मामले में जिन तीन निजी अस्पतालों के नाम सामने आए हैं, उनमें से एक बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया गया। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। विभाग के मुताबिक 50 से अधिक अस्पताल जांच के दायरे में हैं और देर रात तक संयुक्त टीमें छानबीन में जुटी रहीं। सोमवार को एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी और सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सिंह की टीम ने संबंधित अस्पतालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि कई वरिष्ठ डॉक्टरों से पूछताछ हो सकती है, जिनमें कुछ बड़े चिकित्सा संस्थानों से जुड़े हैं। जांच में यह भी सामने आया कि जिन अस्पतालों के नाम सामने आए हैं, वहां सामान्य ऑपरेशन की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बाहरी विशेषज्ञों को बुलाया जाता था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रांसप्लांट के लिए लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से नेफ्रोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट सर्जन, यूरोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाती थी, जिसमें एनेस्थेटिस्ट और डाइटिशियन भी शामिल होते थे। पुलिस ने इस मामले में पांडुनगर निवासी डॉ. इंदरजीत सिंह, उनके भाई सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा समेत कई लोगों से पूछताछ की है। आहूजा अस्पताल को इसी परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच के दौरान आवास विकास स्थित एक बंद हो चुके अस्पताल में भी किडनी डोनर भर्ती मिला, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। पुलिस ने डोनर और रिसीवर दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। छापेमारी की खबर फैलते ही कई निजी अस्पतालों में अफरातफरी मच गई। कई जगहों पर अस्पतालों की लाइटें तक बंद कर दी गईं ताकि वे बाहर से बंद दिखें। सोमवार रात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, आहूजा हॉस्पिटल और मेडलाइफ हॉस्पिटल समेत तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में दलाल, अस्पताल संचालक और डॉक्टर दंपती सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश तब हुआ जब डोनर को तय रकम में से 50 हजार रुपये कम मिलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच आगे बढ़ी तो किडनी रैकेट की परतें खुलती चली गईं। मामले का खुलासा कल्याणपुर इलाके से हुआ, जहां उत्तराखंड के एक युवक से करीब 10 लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा किया गया। बाद में उसी किडनी को एक मरीज को 90 लाख रुपये से अधिक में बेच दिया गया। आरोप है कि दलाल शिवम अग्रवाल ने युवक को छह लाख नकद और 3.5 लाख रुपये का चेक देकर किडनी निकलवाई।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading