भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पार्टी ‘इंडिया फर्स्ट’ के मूल मंत्र के साथ निरंतर समाज सेवा में अग्रणी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ भावना, अथक परिश्रम और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि दशकों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग, सेवा और दृढ़ संकल्प ने पार्टी को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करती आई है, जिसका प्रभाव केंद्र और राज्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ के सिद्धांत को दोहराया। उन्होंने कहा कि सीमा और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, विकास के नए आयाम स्थापित करने और भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाए रखने में भाजपा ने हमेशा अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। शाह ने राष्ट्रहित के लिए त्याग करने वाले महान व्यक्तित्वों को भी नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त वैचारिक धारा बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की यात्रा सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के व्यापक उद्देश्य को समर्पित है। योगी ने कहा कि भाजपा आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुकी है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल्यों के साथ देशवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का कार्य कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading