अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी कौन हैं, कभी सिर्फ 100 रुपये पारिश्रमिक वेतन मिलता था…

83 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। वे 1992 में राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी नियुक्त हुए थे। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 को तय की गई है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई खास मेहमान शामिल होंगे। इन सबके बीच मंदिर के मुख्य पुजारी की खूब चर्चा हो रही है। 83 वर्ष के आचार्य सत्येंद्र दास राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं।सत्‍येंद्र दास पिछले 31 वर्ष से राम जन्‍मभूमि मंदिर के मुख्‍य पुजारी रहे हैं। 1992 में बाबरी विध्वंस से करीब नौ महीने पहले से पुजारी के तौर पर वह रामलला की पूजा करते रहे हैं।

मार्च 1992 को विवादित स्थल के रिसीवर ने उन्हें पुजारी के तौर पर यहां नियुक्त किया था। आचार्य ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इससे पहले वह संस्कृत स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे। बता दें, आचार्य सत्येंद्र दास 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री भी हासिल की थी। इसके बाद 1976 में उन्हें अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में व्याकरण विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी मिल गई।

1992 में जब उनकी नियुक्ति राम जन्मभूमि मंदिर में हुई तो उन्हें 100 रुपये प्रति माह वेतन मिलता था, जो वर्ष 2018 तक बढ़कर 12 हजार रुपये प्रति माह हो गया। वर्ष 2019 में अयोध्या के रिसीवर और कमिश्नर के निर्देश के बाद यह वेतन बढ़ाकर 13 हजार रुपये कर दिया गया। सत्येंद्र दास ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह अपने पिता के साथ अयोध्या आया करते थे और अभिराम दास जी से मिला करते थे। ये अभिराम दास वही थे, जो 1949 में विवादित स्थल पर रामलला की प्रतिमा स्थापित करने वाले बैरागियों में शामिल थे। अभिराम दास से प्रेरित होकर सत्येन्द्र दास साधु बनना चाहते थे और पढ़ाई के प्रति भी उत्सुक थे। उनके पिता ने उनकी इच्छा का सम्मान किया, जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया और 1958 में अयोध्या चले गये।

अब कितना मिलता है वेतन·

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्‍येद्र दास को अब 32900 रुपये वेतन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है. वहीं, प्रत्‍येक सहायक पुजारी को 31 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है. मुख्‍य पुजारी और सहायक पुजारी तथा सेवादारों के वेतन में ट्रस्‍ट ने पिछले 6 महीने में ही दूसरी बार इजाफा किया है. अभी कुछ दिन पहले ही मुख्‍य पुजारी के वेतन को 25 हजार रुपये बढ़ाकर 32,900 रुपये किया गया था. मंदिर के कोठारी और भंडारी का वेतन 24,440 है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading