झारखंड में विधायक से लेकर सीएम तक की सैलरी में होगी बढ़ोतरी

झारखंड जब बिहार से अलग हुआ था तो सरप्लस बजट वाला स्टेट था. लेकिन अब यहां पैदा होने वाला हर बच्चा लगभग 26 हजार रुपये से ज्यादा का कर्जदार है. राज्य पर अभी 25 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है. यहां के लगभग 46% लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं. ये आंकड़े बता रहे हैं कि देश के 40% खनिज रखने वाले प्रदेश में कितनी गरीबी है। हालांकि इन्ही गरीबों की नुमाइंदगी विधानसभा में करने वाले सीएम, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, सचेतक, उपसचेतक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष  और मंत्री सब फल फूल रहे हैं. राज्य बनने के बाद अब 8वीं बार इनके वेतन, भत्ता और सुविधाओं में इजाफे को लेकर प्रस्ताव सदन में पेश हो चुका है. विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले ही पेश हो चुका है। कमेटी के संयोजक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बताया की विधायकों और मंत्री समेत सीएम, नेता प्रतिपक्ष, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सबका नोटिफिकेशन एक साथ निकाला जाएगा. अक्सर सदन में तमाम मुद्दों को लेकर टकराने वाले पक्ष-विपक्ष इस मुद्दे पर बिल्कुल शांत थे, और सहमत भी दिखे। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस विषय पर कहा कि राज्य कर्ज लेते हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल विकास कार्यों के लिए लिया जाता है, इससे पहले रघुवर शासन में साल 2015 में वेतन बढ़ा था. सैलरी और सुविधाओं के रिव्यू की परंपरा पीरियोडिक गैप पर होती ही है, और इसकी जरूरत भी है। कुछ विधायक जैसे बीजेपी की अनंत ओझा ने कहा कि अभी वेतन बढ़ा तो नहीं है, लेकिन रिपोर्ट पेश हो चुकी है और किसी ने विरोध नहीं किया है, क्योंकि सीएम से लेकर विधायक तक की सैलरी बढ़ने वाली है, तो फिर विरोध कौन करेगा, जाहिर है सभी खुश हैं। इस पांच सदस्यीय कमेंटी के संयोजक बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, जेएमएम के समीर मोहंती और बीजेपी के भानु प्रताप शाही सदस्य हैं।

इस प्रस्ताव से सीएम की बेसिक सैलरी में 25% का इजाफा होगा, उन्हें पहले 80000 रुपये वेतन मिलता था, बढ़ोतरी के बाद 1 लाख रुपये हो जाएगा. कुल मिलाकर उन्हें भत्तों के साथ 2 लाख 65 हजार रुपये मिलने का प्रस्ताव किया गया है. अलग-अलग दलों के जो सचेतक हैं, उन्हें भी मंत्री की सुख-सुविधायें और वेतन देने की तैयारी है। मंत्री को भी तमाम भत्तों को जोड़कर लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये मिलेंगे. नेता विरोधी दल को भी कुल मिलाकर यही मिलेगा. इसके अलावा हाउसिंग लोन का दायरा भी 40 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दिया गया है. डीए  में भी इजाफा किया गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading