अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है। खालिस्तान समर्थकों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर संस्था को निशाना बनाने के दो हफ्ते बाद फिर से मंदिर को निशाना बनाया है। खालिस्तान समर्थक ने भारत विरोधी नारे भी लिखे हैं। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, कि खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर पर हमला कर भारत विरोधी चित्रों के साथ तोड़फोड़ की है। दो हफ्ते पहले भी अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्वामीनारायण मंदिर पर इसी तरह का हमला किया गया था। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन पोस्ट के अनुसार खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर के बोर्ड पर “खालिस्तान जिंदाबाद” लिखा है। पुलिस ने बताया कि इसके पहले दिसंबर में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया था। मंदिर की बाहरी दीवार को भारत विरोधी नारों से विकृत कर दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कैलिफोर्निया में स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ की निंदा की थी। मंत्रालय ने नेवार्क पुलिस विभाग के कार्यों को सराहा था और जिम्मेदार लोगों पर तेजी से कार्रवाई की बात कही थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा, “हम कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर हिंदू मंदिर की बर्बरता की निंदा करते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत करते हैं।
इस तरह की घटनाएं अमेरिका के साथ-साथ कनाडा में भी कई बार हो चुकी हैं. हाल ही में कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों ने आधी रात को सरे शहर में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी और मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए थे।






