सूचना सेठ ने बेटे की हत्या से किया इनकार,  कहा “जब मै जगी तो वह मरा हुआ था”

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पहचान बना चुकी 39 साल की सूचना सेठ ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपने बेटे की हत्या से इनकार कर दिया है। पुलिस के सामने उसने कहा है कि जब वह सोकर उठी तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम आरोपी महिला सूचना सेठ की कहानी से सहमत नहीं हैं। जांच में बच्चे की हत्या के पीछे के मकसद का पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि अभी तक यही लग रहा है कि आरोपी महिला और उसका पति अलग हो चुके थे, पति से नफरत का बदला उसने बच्चे से लिया होगा। पुलिस आरोपी महिला सूचना सेठ को बेटे की हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में पणजी के पास मनोचिकित्सा और ह्यूमन बिहेवियर सेंटर में ले गई और उसका साइक्लोजिकल टेस्ट भी कराया।

बता दें कि 39 साल की महिला सूचना सेठ ने गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी और शव को एक बैग में भरकर टैक्सी से कर्नाटक चली गई। उसे कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर गोवा लाया गया। महिला पुलिस हिरासत में है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को गोवा के अपार्टमेंट में कफ सिरप की दो खाली शीशियां मिली थीं, जहां महिला ने बेटे की हत्या कर दी थी। इससे पता चलता है कि उसने बच्चे को दवा की भारी डोज भी दी होगी। पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या है, क्योंकि उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका साइक्लोजिकल टेस्ट कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे की किसी चीज से मुंह दबाकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कपड़ा या तकिया से बच्चे के मुंह को दबाया होगा।

पुलिस ने कहा कि सर्विस अपार्टमेंट के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि महिला ने उनसे कफ सिरप की एक छोटी बोतल मंगाई थी, हो सकता है कि बड़ी बोतल वह अपने साथ ले गई होl, पुलिस ने कहा था कि आरोपी महिला ने अपनी बाएं हाथ को काटकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। इस मामले को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। सावंत ने कहा कि पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन के नेतृत्व में एक टीम मामले की तफ्तीश में जुटी है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading