गोंडा के न्यू इंदिरा नगर कालोनी निवासी डॉक्टर देवी दयाल के खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टर ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, पत्नी की बहन और उसके भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। दयाल के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मरने से पहले डॉक्टर ने सुसाइड नोट में मौत के लिए पत्नी, साली भारती और साले राजू को जिम्मेदार ठहराया था। डॉक्टर दयाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि जब से पत्नी मेरे घर में आई है तब से मुझपर और मेरे घरवालों पर कई तरह के आरोप लगा रही है, बीते दो महीने में उसने मुझे काफी मेंटल टॉर्चर किया है, उसकी वजह से मेरी पूरी लाइफ चेंज हो गई है और मैं पागल हो गया हूं। उसके शक और नहीं समझने की वजह से मैं सुसाइड कर रहा हूं। डॉक्टर के खुदकुशी करने के बाद उनके पिता श्यामनाथ यादव ने उसकी पत्नी प्रिया, साली भारती और साले के खिलाफ नगर कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Related Posts
अयोध्या में गैंगरेप के आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर
लखनऊ। वोट बैंक की राजनीति के चलते समाजवादी पार्टी के नेता और नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के खिलाफ भले ही सपा…
यूपी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर अखिलेश और योगी आमने सामने
योगी ने कहा था- हर कोई खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता मुख्य बातें मुख्यमंत्री बोले — कानून का पालन करना भी जानते हैं और…
डिजिटल अरेस्ट का मास्टरमाइंड बीटेक टॉपर, गुरुग्राम से चलाता था गैंग
सीबीआई, ईडी और पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल रूप से गिरफ्तार करने वाले एक गिरोह पर आगरा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकंजा…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।





