मोदी के समर्थन में राज ठाकरे करेंगे रैली को संबोधित

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा के एक दिन बाद शिवसेना का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट का कहना है कि मनसे अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस कदम से वोटों के बंटने की संभावना खत्म हो जाएगी। शिरसाट ने कहा कि पहले वोटों के बंटने की संभावना थी और इस वजह से महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य से चूक सकता था। उन्होंने कहा कि अब हम निश्चित रूप से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

महायुति के लिए प्रचार करेंगे राज ठाकरे
बता दें कि मनसे प्रमुख ने मंगलवार को राज्य में भाजपा, शिवसेना और राकांपा के ‘महायुति’ गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने का एलान किया। अब राज ठाकरे पीएम मोदी के समर्थन में रैलियां करेंगे। संजय शिरसाट से जब पूछा गया कि क्या मनसे प्रमुख महायुति के लिए प्रचार करेंगे? तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कि राज ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर समेत राज्य भर में रैलियां करेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार उनकी रैलियों का आयोजन कराया जाएगा। ‘गुरुवार को औरंगाबाद सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा होगी’
शिवसेना प्रवक्ता ने आगे कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए महायुति के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। इस सीट पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने एआईएमआईएम के मौजूदा सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ शिवसेना -यूबीटी नेता चंद्रकांत खैरे को मैदान में उतारा है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading