मालगाड़ी के पहियों के बीच बैठकर लखनऊ से हरदोई तक पहुंच गया बच्चा, RPF ने किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बच्चे के लिए RPF जवान भगवान का रूप बन गए. दरअसल, एक बच्चे को किसी ने चलती मालगाड़ी के दो पहियों के बीच में बैठा देखकर आरपीएफ को सूचना दी. तब तक बच्चा अपने घर से सौ किलोमीटर दूर हरदोई पहुंच चुका था. यहां मालगाड़ी को रुकवा कर आरपीएफ जवान ने दो पहियों के बीच फंसे बच्चे को बाहर निकाला.
लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे रहने वाला एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के पहियों के बीच बैठ गया. इसके बाद मालगाड़ी चल दी और बच्चा वापस नीचे नहीं उतर पाया. इस तरह वह मालगाड़ी के पहियों के बीच फंसा रहा और कई किलोमीटर तक चलकर हरदोई पहुंच गया. यहां गाड़ी को रोक कर बच्चे को सकुशल उतारा गया. बताया जाता है कि किसी रेलवे कार्मिक को चेकिंग के दौरान मालगाड़ी के पहियों के बीच में फंसा हुआ यह बच्चा दिख गया. इसकी सूचना हरदोई रेलवे सुरक्षा बल को दी गई. रेलवे सुरक्षा बल ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रुकवाकर बच्चे का रेस्क्यू किया गया. बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल ने सकुशल मालगाड़ी के डिब्बे के बीच से निकालकर रेलवे सुरक्षा बल हरदोई पोस्ट पर लाया गया.
मालगाड़ी के पहियों के बीच बैठ 100 किलोमीटर दूर पहुंच गया बच्चा
मालगाड़ी के पहियों के बीच फंसकर हरदोई पहुंचे बच्चे को जब रेस्क्यू किया गया, तो वह काफी डरा-सहमा था. इतने देर तक उसकी जान खतरे में थी. बच्चे से नाम पता पूछने के बाद बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया है. बच्चे ने लगभग 100 किलोमीटर का सफर मालगाड़ी के दो पहियों के बीच में बैठकर तय किया.
लखनऊ का रहने वाला है बच्चा
बच्चे ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अजय पिता पूरन निवासी बालाजी मंदिर राजाजीपुरम आलमनगर लखनऊ का रहने वाला बताया. बच्चे ने बताया कि उसकी मां छोड़कर कहीं चली गई है. बच्चा अपने पिता के साथ भीख मांग कर जीवन यापन करता है. बच्चे ने बताया कि अकेले खेलते खेलते पड़ोस में खड़ी मालगाड़ी के नीचे खाली जगह में बैठ गया और उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
अब सोशल मीडिया पर छोटे बच्चे को मालगाड़ी के पहिये के बीच से निकालते आरपीएफ जवान की फोटो वायरल हो रही है. दरअसल, लखनऊ से रौजा जा रही मालगाड़ी के नीचे दोनों पहियों के बीच की जगह पर बच्चा बैठा था और तभी ट्रेन चल पड़ी. यह ट्रेन लखनऊ से हरदोई आ रही थी और उसी में पहिया के बीच की जगह पर बच्चा फंसा बैठा था.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading