गोलीबारी में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री घायल, अस्पताल में भर्ती

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको एक गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. वह राजधानी से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर एक मीटिंग में वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे.
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मार दी गई है. वह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना राजधानी ब्रैटिस्लावा से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको एक गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बताया जा रहा है कि उनका इलाज चल रहा है. गोली चलने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सामने आए वीडियो में सुरक्षा बलों को आरोपी को हिरासत में लेते और प्रधानमंत्री फिको को कार में ले जाते भी देखा जा सकता है.
गोली लगते ही जमीन पर गिरे प्रधानमंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस समर्थक प्रधानमंत्री को हाउस ऑफ कल्चर के बाहर गोली मारी गई, जहां वह मीटिंग कर रहे थे. पीएम फिको हाउस के बाहर लोगों से बात कर रहे थे, तभी गोलियां चली. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े.
हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया
स्लोवाकियाई सरकारी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सभा में चार गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली प्रधानमंत्री को लगी. गोली चलाने वाले संदिग्ध को वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने दबोच लिया. कहा जा रहा है कि गोलियां चलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावर को हिरासत में ले लिया.
राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा
स्लोवाकिया की राष्ट्रपति ज़ुज़ाना कैपुतोवा ने एक बयान जारी कर हमले की निंदा की है. उन्होंने हमले को “क्रूर” बताया और प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक के बाद एक गोली चलने की तेज आवाज आई. इसके बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले को उसी वक्त हिरासत में ले लिया.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading