जम्मू के रियासी जिले में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, नौ यात्रियों की मौत, 33 घायल

जंगल में जहां-तहां बिखरीं थीं लाशें, पेड़ पर अटके शव…
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक 20 दिन पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गए। सभी मरने वाले व घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं। घटना में 6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार की शाम लगभग सवा छह बजे की बताई जाती है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने तथा 33 के घायल होने की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होनी है। बताते हैं कि यात्रियों से भरी बस (जेके 02 एई 3485) शिवखोड़ी से कटड़ा लौट रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को लेकर बस सुबह शिवखोड़ी गई थी। दर्शन कर लौटते समय पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाथ इलाके में चंडी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरने के दौरान वहां मौजूद अन्य आतंकियों ने पीछे से गोलियां बरसाईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों तथा प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस खाई में गिरने के बाद कई लोगों के शव मौके पर पड़े हुए थे। कुछ शव पेड़ पर भी फंसे दिखे। जंगली इलाका होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी भी हुई। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अधिकारी भी रियासी से मौके पर पहुंचे। घायलों को पीएचसी पौनी और त्रियाथ ले जाया गया। पौनी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रियासी में रेफर किया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को हेल्थ सेंटर भारख में भी लाया गया। हमले में मारे गए चार लोगों के शव पौनी में रखे गए हैं। मारे गए लोगों में कटड़ा निवासी चालक व उसका रिश्तेदार भी
जिला प्रशासन आतंकी हमले में मारे गए लोगों की शिनाख्त में देर रात तक जुटा रहा। आठ लोगों में से चार के शव त्रियाथ स्वास्थ्य केंद्र और चार शव पीएचसी पौनी में रखे गए हैं। हादसे में मारे गए ड्राइवर की पहचान विजय कुमार शर्मा निवासी दसानू रियासी और उसके रिश्ते में भाई की पहचान अरुण शर्मा निवासी खंडयार तहसील कटड़ा के रूप में हुई है। डीसी विशेष पाल महाजन ने बताया कि शवों की पहचान के लिए घायलों से बात की जा रही है।
दो साल पहले कटड़ा की बस पर भी हुआ था हमला
जम्मू संभाग में पिछले कुछ वर्षों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। राजोरी-पुंछ में सेना पर कई हमले किए गए। इससे पहले 13 मई 2022 को भी कटरा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में स्टिकी बम लगाकर हमला किया गया था। बस में आग लगने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 24 घायल हुए थे।
2017 में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ था हमला
11 जुलाई 2017 को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला करते हुए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 19 घायल हुए थे। मरने वाले सभी श्रद्धालु गुजरात के थे। शिवखोड़ी से वापिस लौट रही बस पर आतंकी हमला,बस खाई में गिरी, नौ की मौत।
पूरे इलाके की घेराबंदी, तलाशी अभियान
हमले के बाद मौके से भाग निकले आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के इलाके के घरों को खंगाला गया और लोगों से पूछताछ की गई। राजोरी से लगता इलाका होने के वजह से सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है।
राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक किया व्यक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। एक्स पर डाली पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत व्यथित हूं, जिसमें कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
हमले की घटना से दुखी हूं। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल और डीजीपी से बात कर जानकारी ली। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। अमित शाह, केंद्रीय मंत्री
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला बेहद निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने तीर्थयात्रियों के खिलाफ इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं। राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री
प्रधानमंत्री ने ली घटना की जानकारी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवार परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक्स पर उन्होंने कहा, मैं रियासी में एक बस पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मारे गए नागरिकों के परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हमारे सुरक्षा बलों और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है। इस घृणित कृत्य के पीछे के सभी लोगों को जल्द ही सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading