अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया, नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ा

अखिलेश यादव ने विधानसभा पद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्‍होंने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है. साथ ही अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है.
यूपी की कन्‍नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा पद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्‍होंने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है. इसके साथ ही अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है. अब करहल सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि करहल विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को उम्‍मीदवार बना सकती है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष पद के लिए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के नाम की चर्चा है. हालांकि, अंतिम फैसला सपा नेतृत्व को लेना है. बता दें कि अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट से चुनाव जीता है. जबकि, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में वह मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे. विधानसभा में उनके पास नेता प्रतिपक्ष का पद भी था. हालांकि, सांसद बनने के बाद उन्हें एक पद छोड़ना था. ऐसे में उन्होंने लोकसभा का सदस्य बनना चुना और विधायकी से इस्तीफा दे दिया.
करहल सीट के समीकरण सपा के मुफीद
मालूम हो कि करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती है, जहां से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं. करहल यादव बाहुल्य सीट है. इस सीट के जातीय और सामाजिक समीकरण सपा के मुफीद हैं. करहल यूपी की ऐसी विधानसभा सीटों में से एक है जहां बीजेपी कभी जीत हासिल नहीं कर सकी है. कन्नौज और करहल में से एक चुनने की बारी आई तो अखिलेश और सपा के नेताओं ने फैसला लेते समय उपचुनाव के गणित का भी ध्यान रखे होंगे. गौरतलब है कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 सीटें जीत कर लोकसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी 6 सीटें जीती हैं. वहीं, बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं और सहयोगी रालोद को 2 सीट और अपना दल (एस) को एक सीट हासिल हुई है. मायावती की पार्टी बसपा का खाता नहीं खुला है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading