नायडू ने चौथी बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पवन कल्याण समेत 24 मंत्री बने

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को चौथी बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी
आज टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। वहीं, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। गौरतलब है, आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए ने एक तरफा जीत दर्ज की है। मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था और उन्होंने चौथी बार आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा, पवन कल्याण, नायडू के बेटे नारा लोकेश और कई मंत्रियों को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने शपथ दिलाई। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य सभी लोगों को बधाई, जिन्होंने आज पद की शपथ ली। मेरा दृढ़ विश्वास है कि एनडीए सरकार आंध्र प्रदेश राज्य को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करेगी।’
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे लोग
बुधवार सुबह राज्यपाल ने 74 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने लगाया गले
वहीं सबसे देखने लायक दृश्य तब था, जब पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के पद संभालने पर उन्हें गले लगाया और थपथपाया। बाद में प्रधानमंत्री ने तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण से मुलाकात की और मंच पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पत्नी लता से भी बातचीत की।
कैबिनेट में हर वर्ग को मिली भागीदारी
आंध्र प्रदेश सरकार की नई कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल हैं। वरिष्ठ नेता एन. मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मंत्रियों की सूची में पिछड़ा वर्ग से आठ, अनुसूचित जाति से तीन और अनुसूचित जनजाति से एक व्यक्ति शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से चार-चार मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी से तीन और वैश्य समुदाय से एक को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नायडू सामाजिक और राजनीतिक रूप से शक्तिशाली कम्मा समुदाय से आते हैं, जबकि पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं।
टीडीपी को मिला जबरदस्त समर्थन
आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading