नीट पेपरलीक केस मुख्य आरोपी नालंदा निवासी संजीव मुखिया की अग्रिम जमानत याचिका पर भी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने संजीव मुखिया केस की सुनवाई करने की अगली तारीख 15 जुलाई को दी है। न्यायलय से आज भी कथित पेपरलीक केस के 13 गिरफ्तार आरोपियों को जमानत नहीं मिली। इस केस की सुनवाई एडीजे 5 राजेंद्र कुमार सिंह के कोर्ट में हुई। सरकारी वकील ने बताया कि कथित पेपर लीक केस अब सीबीआई के पास चला गया है। इसके बाद एडीजे 5 ने आदेश दिया कि ऑर्डर पेपर के साथ दें। इसके बाद इस मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। कोर्ट ने दो जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख दी है।
संजीव मुखिया के बेल पर 15 जुलाई को सुनवाई
इतना ही नहीं कथित पेपरलीक केस मुख्य आरोपी नालंदा निवासी संजीव मुखिया की अग्रिम जमानत याचिका पर भी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने संजीव मुखिया केस की सुनवाई करने की अगली तारीख 15 जुलाई को दी है। यानी 15 जुलाई को ही पता चल पाएगा कि संजीव मुखिया जेल जाएंग या बेल पर बाहर रहेंगे। फिलहाल बिहार पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।



