सपा सांसद ने कहा गौरवशाली है हिन्दुओं का इतिहास

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली है। जितना मैंने सुना नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समाज के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा। हो सकता है कि उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाया हो जो कि खुद को सभी हिंदू समाज का ठेकेदार कहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हिंदू समाज के लिए कोई गलत भावना नहीं है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं खुद भी एक हिंदू हूं। वहीं, राहुल गांधी के भाषण के हिस्से सदन की कार्यवाही से हटाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ बातें संविधान और परंपरा के मुताबिक न रही हों इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ने उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया। ये उनका विशेषाधिकार है।
बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो गया। राहुल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा, नफरत और झूठी बातें करते रहते हैं। राहुल गांधी के इस बयान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सख्त विरोध किया। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है, यह गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने कहा, वह भाजपा के बारे में बोल रहे थे। भाजपा, आरएसएस या मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है,जबकि भाजपा नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी ने बीजेपी नहीं पूरे हिन्दू समाज को हिंसक बताया था।
अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading