बांग्लादेश में हालात को काबू करने की कोशिशों में जुटी सेना

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मंगलवार को मौत का आंकड़ा 440 पहुंच गया है। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद विभिन्न हिंसक घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। सेना द्वारा बांग्लादेश में हिंसा को नियंत्रित करने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच देश में जारी हिंसा के बीच मंगलवार को मौत का आंकड़ा 440 पहुंच गया है। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद विभिन्न हिंसक घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उधर, सेना द्वारा बांग्लादेश में हिंसा को नियंत्रित करने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं।
धीरे धीरे नियंत्रण में आ रही है स्थिति
स्थानीय खबरों के अनुसार पुलिस और सेना के जवान सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। इस वजह से स्थिति धीरे धीरे नियंत्रण में आ रही है। बताया गया है कि बांग्लादेश में एक लंबे समय के बाद विद्यालय भी खोले गए हैं। दरअसल, देश में विवादित आरक्षण प्रणाली के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन की वजह से विद्यालय बंद कर दिए गए थे। सोमवार को हुई अभूतपूर्व हिंसा के बाद मंगलवार को ढाका में स्थित पर काफी हद तक काबू पाया गया है। ढाका की सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा सड़कों में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोलना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकारी वाहनों को भी कार्यालयों की तरफ जाते हुए देखा गया है।
सोमवार तक हिंसा में कुल 440 लोगों की मौत
सोमवार को आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान राजधानी ढाका समेत देश के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा के दौरान करीब 109 लोगों की मौत हुई है। उधर, रविवार को हिंसा के दौरान कुल 114 लोगों की मौत हुई थी। 16 जुलाई से शुरू हुई हिंसा की वजह से सोमवार तक कुल 440 लोगों की जान गई। बीते महीने यानी जुलाई महीने में बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान 200 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बीते रविवार को बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और आवामी लीग पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प शुरू गई थी।
शेख हसीना के देश छोड़ते ही दोबारा भड़के दंगे
एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे के बीच ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 37 शवों को लाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वहां विभिन्न घटनाओं में घायल हुए 500 लोगों को लाया गया था। सोमवार को शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में दंगे भड़क गए थे। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में तोड़फोड़ मचा दी। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के घर मे मौजूद वस्तुओं को ले जाते हुए भी देखा गया। ढाका में मौजूद शेख हसीना के निजी आवास सुधा सदन को प्रदर्शनकारियों ने तहस नहस कर दिया। वहीं, शेख हसीना के पार्टी आवामी लीग के नेताओं के घरों पर भी हमला किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading