15 अगस्त, 26 जनवरी को अलग-अलग तरह से फहराया जाता है झंडा, जानिए क्या होता है फर्क

26 जनवरी और 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, दोनों दिन झंडा फहराने के अलग अलग तरीके होते हैं, तो जानते हैं दोनों में क्या फर्क है?
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं. जब 26 जनवरी को परेड निकाली जाती है तो देश के राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर झंडा फहराते है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने के तरीके में फर्क होता है और दोनों दिन अलग अलग तरीके से झंडा फहराया जाता है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर झंडा फहराने में क्या अलग हो सकता है? तो समझते हैं दोनों दिन अलग अलग तरीके से झंडा फहराने की क्या कहानी है…
नाम भी होता है अलग अलग…
सबसे पहले आपको बताते हैं कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को जो झंडा फहराया जाता है, उनका नाम भी अलग है. जैसे 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं तो उसे ध्वजारोहण कहा जाता है, जिसे अंग्रेजी में Flag Hoisting कहा जाता है. वहीं, जब गणतंत्र दिवस को झंडा फहराया जाता है तो उसे झंडा फहराना कहा जाता है, जिसे अंग्रेजी में Flag Unfurling कहा जाता है. इसका मतलब है कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है और 26 जनवरी को झंडा फहराया जाता है.
जानते हैं ध्वजारोहण और झंडा फहराने में फर्क. दरअसल, 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री ध्वारोहण करते हैं तो इस वक्त झंडा पोल के नीचे होता है और जब पीएम रस्सी खींचते हैं तो वो ऊपर जाता है और उसे फहराया जाता है. यानी ध्वजारोहण की स्थिति में झंडा पोल के नीचे वाले हिस्से से ऊपर की ओर जाता है. ये लाल किले पर होता है. ये राष्ट्र उत्थान, देशभक्ति और आजादी को दर्शाता है.
अब बात झंडा फहराने की. 26 जनवरी को जब झंडा फहराया जाता है तो झंडा पहले से ही पोल के ऊपरी हिस्से पर बंधा होता है और उसे राष्ट्रपति की ओर से फहराया जाता है. इस स्थिति में झंडा नीचे से ऊपर की ओर ट्रैवल नहीं करता है और झंडा पहले से ऊपर रहता है और फिर उसे फहराया जाता है. ये हमारे संविधान के प्रिंसिपल के लिए हमारे कमिटमेंट को दर्शाता है. अब आप समझ गए होंगे कि दोनों में क्या फर्क है.
झंडा फहराने के हैं और भी नियम
झंडा फहराने के और भी नियम हैं, जिनके हिसाब से झंडा फहराना होता है. पहले तिरंगा झंडा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता था, लेकिन अब इन नियमों में बदलाव कर दिया गया है. अब तिरंगे को रात में भी फहराने की भी अनुमति है. इसके साथ ही पहले सूती झंडा फहराने के लिए कहा जाता था, लेकिन अब पॉलिस्टर से बना झंडा भी फहराया जा सकता है. झंडा फहराते वक्त सबसे अहम ये है कि झंडा कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए, इसे जमीन पर भी नहीं रखा जाना चाहिए. इसके अलावा बिना सरकारी आदेश झंडे को आधा झुकाकर नहीं फहराना चाहिए. फहराने वाले तिरंगे झंडे को पानी में नहीं डुबाया जाना चाहिए, इस पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए. तिरंगा ऐसी जगह पर फहराया जाए जहां से वो सभी को नजर आए. तिरंगे के साथ अगर कोई और झंडा फहराया जाना है तो उसे राष्ट्रीय ध्वज के बराबर नहीं फहराना चाहिए. अगर कार पर दो देश के झंडे लगे हैं तो भारत का झंडा दाईं तरफ होना चाहिए.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading