थाईलैंड के प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त, सुप्रीम कोर्ट ने माना नैतिकता उल्लंघन का दोषी

थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को नैतिक मूल्यों का उल्लंघन करने के आरोप में पद से हटा दिया. अदालत ने एक सप्ताह पहले वहां के मुख्य विपक्षी दल को भंग करने का आदेश दिया था. इन दो घटनाक्रमों के बाद थाई राजनीति में हलचल मच गई है. पीएम श्रीथा ने अपने मंत्रिमंडल में एक ऐसे सदस्य की नियुक्ति की थी, जो जज को रिश्वत देने के मामले में जेल की सजा काट चुका था. सुप्रीम कोर्ट ने श्रेथा थाविसिन के इस फैसले को कोड ऑफ एथिक्स (नैतिकता संहिता) का उल्लंघन माना और उन्हें प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया.
श्रेथा के खिलाफ नौ जजों वाली संवैधानिक पीठ ने 5:4 के विभाजित मत के साथ निर्णय सुनाया. जब तक संसद नए प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने की मंजूरी नहीं दे देती, तब तक मौजूदा कैबिनेट कार्यवाहक आधार पर अस्तित्व में बनी रहेगी. प्रधानमंत्री पद पर नए व्यक्ति की नियुक्ति के बाद कैबिनेट में बदलाव हो सकेगा. अदालत ने नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए संसद के सामने कोई समय सीमा नहीं रखी है. अप्रैल में एक कैबिनेट फेरबदल में श्रेथा थाविसिन ने पिचिट चुएनबान को प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री के रूप में नियुक्त किया था, जो पेशे से वकील हैं.
पिचिट को 2008 में अदालत की अवमानना के आरोप में 6 महीने की जेल हुई थी, जब उन्होंने कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से जुड़े एक मामले में एक न्यायाधीश को किराने की थैली में 2 मिलियन थाई बॉट ($55,000) नकद रिश्वत देने की कोशिश की थी. जब प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री पद पर पिचिट की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ तो उन्होंने पद संभालने के कुछ सप्ताह बाद इस्तीफा दे दिया. अदालत ने कहा कि हालांकि पिचिट अपने अपराध के लिए पहले ही जेल की सजा काट चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक उनका व्यवहार बेईमानी वाला था. अदालत ने फैसला सुनाया कि प्रधानमंत्री के रूप में श्रेथा थाविसिन की यह जिम्मेदारी थी कि वह अपने कैबिनेट में किसी को शामिल करने से पहले उसके व्यक्तिगत इतिहास और योग्यता के बारे में पता करें. सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि पीएम श्रेथा, पिचिट चुएनबान के अतीत के बारे में जानते थे फिर भी उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल किया. इसलिए हम इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि उन्होंने कोड ऑफ एथिक्स (नैतिकता संहिता) का उल्लंघन किया है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading