स्त्री 2: फिल्म ने पांचवें दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

स्त्री 2 का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रहा है। महज पांच दिन में ही श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले कोई भी महिला प्रधान फिल्म ऐसा कारनामा नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया। स्त्री 2 की धुआंधार रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन भी कायम नजर आई। यह श्रद्धा कपूर के करियर की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। गाने से लेकर स्त्री 2 की कहानी तक लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
गुरुवार को फिल्म ने पेड प्रीव्यू मिलाकर 60.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को भी यह फिल्म मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और 31.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए 40 फीसदी के उछाल के साथ 43.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। चौथे दिन तो इस फिल्म की कमाई ने दिग्गजों को हैरान कर दिया। रविवार को फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 27 फीसदी के उछाल के साथ 55 करोड़ 90 लाख रुपये बटोर डाले। वहीं, सोमवार के इम्तिहान में भी यह फिल्म पूरी तरह पास नजर आ रही है। रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात तक कमाई के आंकड़े में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 228.45 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading