सुप्रीम कोर्ट ने इस केस पर स्वतः संज्ञान लिया है और इस मामले की आज सुनवाई करेगा। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली पहुंचे हैं और वे गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार यानी आज इस मामले पर सुनवाई करेगी। कोर्ट में यह सुनवाई सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हो सकती है।
कोलकाता के एमजी कार अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस कांड की जांच सीबीआई कर रही है, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय के साइकोलॉजिकल टेस्ट के बाद अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। सीबीआई को शक है कि आरोपी कुछ छुपा रहा है और पॉलिग्राफ टेस्ट में वह सच उगल देगा। कोलकाता रेप एंड मर्डर की जांच के लिए सीबीआई की सबसे तेजतर्रार अधिकारी एएसपी सीमा पाहुजा को बुलाया गया है। सीमा पाहुजा को स्पेशल क्राइम यूनिट में सबसे लंबे वक्त तक जांच करने का अनुभव है।मुश्किल से मुश्किल केस को सुलझाने वाली एएसपी सीमा पाहुजा को 2007 से 2018 के बीच बेहतरीन जांच के लिए 2 बार गोल्ड मैडल मिल चुका है।
सूत्रों के मुताबिक रेप और हत्या के मुख्य आरोपी सजंय राय के बयानों में विरोधाभास पाया गया है। उससे पूछताछ में सीबीआई को लग रहा है वह कुछ सच छुपा रहा है, इसलिए अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट होगा।
इसी बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे हैं वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक कर सकते हैं। राज्यपाल गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि वे अहम रिपोर्ट सौंप सकते हैं
कोलकाता रेप-मर्डर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज




