लेबनान पर हमले की तैयारी में इस्राइल, अमेरिका ने कहा, पश्चिम एशिया में तबाही का खतरा

इस्राइल की सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हेरजी हालेवी ने अपने सैनिकों को लेबनान में जमीनी हमले के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। पहले इस्राइल की ऐसी कोई योजना नहीं थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और हिज़बुल्ला की धमकी के बाद जमीनी हमले की आशंका बढ़ गई है। इस्राइल के हवाई हमलों में 550 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है, जिससे संघर्ष के और भड़कने का खतरा है। अब इस्राइल की नई रणनीति इस संघर्ष को पूर्ण युद्ध में बदल सकती है। दरअसल, इस्राइल अब लेबनान में जमीनी हमला करने की तैयारी में जुटा है और इसके लिए वह अपनी सेना को वहाँ भेजने की योजना बना रहा है।
अमेरिका ने चेतावनी दी है कि इससे पूरे पश्चिम एशिया में व्यापक तबाही हो सकती है। इस तनाव को कम करने के प्रयासों में अमेरिका जुटा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका ने कहा कि वह इस्राइल और लेबनान के बीच तनाव कम करने और युद्धविराम की कोशिश कर रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इस्राइल और लेबनान से शांति बनाए रखने की अपील की है और आगाह किया है कि अगर युद्ध छिड़ा, तो इससे पूरे पश्चिम एशिया में भयंकर विनाश हो सकता है। फ्रांस के विदेश मंत्री ने भी कहा कि उनका देश इस्राइल और हिज़बुल्ला के बीच 21 दिनों के युद्धविराम की कोशिश कर रहा है ताकि तनाव को कम किया जा सके। इसके लिए फ्रांस के विदेश मंत्री बेरूत की यात्रा भी करेंगे। शांति के प्रयासों को लेकर इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डेनन ने भी कहा है कि उनका देश संघर्ष को रोकने के लिए तैयार है। लेबनान के प्रधानमंत्री ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वे तुरंत हस्तक्षेप करें और इस बात की गारंटी दें कि इस्राइल सभी कब्जाए गए क्षेत्रों को खाली करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा है कि अगर इस्राइल और लेबनान के बीच युद्ध शुरू होता है, तो पूरे पश्चिम एशिया में भारी तबाही आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर युद्धविराम होता है, तो इससे वेस्ट बैंक और गाज़ा में भी शांति की संभावना बढ़ेगी। अमेरिका, फ्रांस और उनके कई सहयोगी देश, जैसे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर, इस्राइल और लेबनान के बीच शांति की वकालत कर रहे हैं। हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, और हाल ही में इस्राइल द्वारा लेबनान में किए गए हवाई हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading