ट्रंप के बाद ओबामा की सुरक्षा में चूक, हथियारबंद शख्स पूर्व राष्ट्रपति की कार के पास पहुंचा,

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर सवाल उठे थे। अब एक बार फिर संघीय एजेंसी आलोचनाओं के घेरे में है। इस बार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में एक ‘हथियारबंद’ व्यक्ति ने डेमोक्रेट नेता से संपर्क किया था। हालांकि, एजेंसी ने इन दावों को गलत बताया है और कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओबामा लॉस एंजिल्स में अपने पसंदीदा रेस्तरां मदर वुल्फ के बाहर अपनी एसयूवी में बैठे थे, तभी एक व्यक्ति उनकी कार के पास आया। उस समय ओबामा अपने लैपटॉप पर काम कर रहे थे। इस पर सीक्रेट सर्विस ने सफाई देते हुए इन दावों को निराधार बताया।
सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारे सुरक्षा उपायों और तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती, लेकिन हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि जब वह व्यक्ति गली से गुजर रहा था, तब कोई भी सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति वाहन में नहीं था। यह दावा गलत है। विवादित तस्वीर उस समय की है जब वहां से निकल रहे थे, न कि कथित घटना के दौरान की।”
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि एक सशस्त्र सुरक्षा गार्ड ओबामा से कुछ इंच की दूरी पर था। उसने देखा कि ओबामा एसयूवी की पिछली सीट पर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे थे। गार्ड को एहसास हुआ कि उसके पास हथियार है और कार के अंदर ओबामा सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में हैं। घबराकर वह तुरंत वहां से दूर चला गया।
एक सशस्त्र सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि वह शनिवार को ओबामा से कुछ फीट की दूरी पर आ गया था और इसे सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में चूक माना। उसने कहा कि ओबामा की गाड़ी मदर वुल्फ रेस्तरां के बाहर खड़ी थी और वहां संघीय एजेंट तैनात थे। उसने गली में दो सीक्रेट सर्विस एजेंट और होमलैंड सिक्योरिटी की एक काली एसयूवी देखी। मीडिया ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें ओबामा एसयूवी में बैठे नजर आ रहे हैं। गार्ड ने कहा कि उसे बाद में एहसास हुआ कि कार में ओबामा हैं, जिससे वह घबरा गया और तुरंत वहां से चला गया।
इससे पहले, 13 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने बगल की इमारत से AR-15 सेमीऑटोमैटिक राइफल से आठ गोलियां चलाईं। एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया था।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading