देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नांगलोई इलाके में एक शराब तस्कर ने अपनी कार से एक कांस्टेबल को कुचलकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार देर रात नांगलोई इलाके में तलाशी अभियान के दौरान जब सिपाही ने रुकने का इशारा किया, तो शराब तस्कर ने अपनी कार से सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया, जबकि आरोपी अभी फरार है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।
दिल्ली में शराब तस्कर ने सिपाही को कार से कुचलकर मार डाला





