इज़राइल की हमास और हिज़बुल्लाह के साथ चल रही जंग के कारण ईरान के साथ भी तनाव की स्थिति बन गई है। ईरान शुरू से ही हमास और हिज़बुल्लाह का समर्थक रहा है, जिस वजह से इज़राइल और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। युद्ध के दौरान, जब इज़राइल ने ईरान में हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी, तो दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। कुछ दिन पहले, इज़राइल ने लेबनान में हिज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को भी मार गिराया था। इसके अलावा, इज़राइल ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर मेजर जनरल अब्बास निलफोरुशन को भी ढेर कर दिया था। इसके जवाब में, ईरान ने अपने कमांडर और साथियों का बदला लेते हुए पिछली रात लगभग 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इज़राइल ने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया, लेकिन इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, और यह जंग अब और गंभीर होती नज़र आ रही है।
आज रात इज़राइली एयर फोर्स करेगी बड़ा हमला ईरान के हमले के बाद, अब इज़राइल ने भी पलटवार की तैयारी कर ली है। इज़राइली सेना ने साफ कर दिया है कि आज रात उनकी एयर फोर्स मिडिल ईस्ट में एक बड़ा हमला करेगी। इसके चलते, इज़राइली सेना लेबनान पर हमले जारी रखते हुए ईरानी ठिकानों को निशाना बना सकती है ताकि ईरान के हमले का जवाब दिया जा सके।
ईरान की चेतावनी ईरान ने इज़राइल के संभावित पलटवार को लेकर धमकी दी है। ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि अगर इज़राइल उन पर हमला करता है, तो उनकी सेना इज़राइल के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगी, और यह हमला पहले से भी बड़ा होगा।
इज़रायल करेगा मिडिल ईस्ट में हमला, ईरान ने भी दी हमले की धमकी





