जम्मू-कश्मीर के अखनूर में एक आतंकी हमले के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है। सेना ने इसकी पुष्टि की है कि एक आतंकवादी का शव हथियारों के साथ बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि अन्य दो आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं, जिन्हें सेना ने घेर रखा है। अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया, जिसके बाद कई राउंड फायरिंग की गई। ताजा जानकारी के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षा बल व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुबह सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग की। इस हमले में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई। सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी पहले मंदिर में घुस गए थे और एक मूर्ति को क्षति पहुंचाई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहां से भागते समय आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग की। जम्मू एसएसपी ने बताया कि अखनूर के अस्सान मंदिर के पास तीन आतंकवादियों के होने की आशंका है, जिन्होंने सेना की एंबुलेंस पर कुछ राउंड फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
एलओसी के पलांवाला सेक्टर के सीमावर्ती गांव बटल के शिव आसन मंदिर में सुबह सवा सात बजे तीन आतंकवादियों को देखा गया, जो सेना की वर्दी में थे और हथियारों से लैस थे। आतंकियों ने मंदिर में ट्यूशन पढ़ने आए तीन छात्रों को कुछ समय के लिए बंधक बनाया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। ट्यूशन सेंटर चलाने वाले मास्टर मनोज कुमार ने भी आतंकियों को देखा और समय रहते वापस हो गए। जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है, जहां फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। फायरिंग स्थल से सेना की एक यूनिट लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों का फिर हमला, एक आतंकवादी ढेर






