जयपुर। दिवाली से ठीक पहले, भजनलाल सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा उपहार दिया है। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब एचआरए में भी वृद्धि की है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले इसका आदेश जारी किया है। इस तरह, इस बार सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली खास बन गई है। यानी, दिवाली पर सरकार ने उन्हें कई तोहफे दिए हैं। कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने 1 नवंबर को छुट्टी की भी घोषणा की है।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब दिसंबर से सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मकान किराया भत्ता भी अधिक मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर, बड़े शहरों के लिए मकान किराया भत्ता 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत और अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका लाभ दिसंबर में मिलने वाले वेतन के साथ मिलेगा। बता दें कि राजस्थान सरकार ने कुछ दिनों पहले ही कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस की घोषणा की थी। इसके बाद, दिवाली से पहले डीए बढ़ाने की घोषणा भी की गई थी, जिसकी बढ़ी हुई राशि नवंबर माह से मिलेगी। वहीं, दिवाली से एक दिन पहले सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का दिवाली से पहले बढ़ा एचआरए





