असम में होटल, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगा

असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि असम मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने एक पोस्ट में कहा कि वह असम कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि वे गोमांस पर प्रतिबंध का समर्थन करें या पाकिस्तान जाकर बस जाएं।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उनसे पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध की मांग करें, तो वे इसके लिए तैयार हैं। असम में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उसने नगांव जिले के सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में एक गोमांस पार्टी आयोजित की थी। उनका दावा था कि इस आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करना था और उनके पास इसके सबूत भी हैं। हुसैन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता ने कहा था कि वे राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को पत्र लिखेंगे और पूछेंगे कि क्या वे भी रकीबुल हुसैन की तरह गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “यदि भूपेन बोरा समर्थन करते हैं, तो मुझे सूचित करें। मैं अगले विधानसभा सत्र में गोमांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश करूंगा। तब भाजपा, एजीपी, सीपीएम, कोई भी गोमांस नहीं खा सकेगा। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी को गोमांस खाना बंद करना होगा, और सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading