भारतीय पेशेवरों को कनाडा सरकार का झटका, इमीग्रेशन सिस्टम में किया बदलाव

कनाडा में नौकरी करने की चाह रखने वाले भारतीय पेशेवरों को कनाडा की ट्रूडो सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कनाडा सरकार ने अपने एक्सप्रेस इमीग्रेशन सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसके तहत, उम्मीदवारों की योग्यता तय करने वाले कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम (CRS) के नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार, अब नौकरी का ऑफर मिलने पर उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे। ये बदलाव साल 2025 से लागू होंगे। कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम में बदलाव का असर उन लोगों पर पड़ेगा जो एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के जरिए कनाडा में स्थायी रूप से बसना चाहते हैं। यह नियम उन लोगों पर भी लागू होंगे, जो फिलहाल कनाडा में अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं। कनाडा सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियम नौकरी का ऑफर पाने वाले उम्मीदवारों और नए पूल में आने वाले सभी उम्मीदवारों पर लागू होंगे। हालांकि, यह नियम उन पर लागू नहीं होंगे जिन्होंने पहले से ही स्थायी निवास के लिए आवेदन किया है या जिनके आवेदन पर वर्तमान में कार्रवाई हो रही है। कनाडा सरकार का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है और इसका मुख्य उद्देश्य फर्जी तरीके से आव्रजन को रोकना और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है। कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि “हम धोखाधड़ी रोकने के साथ-साथ कुशल श्रमिकों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं ताकि हमारी अर्थव्यवस्था बेहतर हो सके।” उन्होंने यह भी कहा कि “आव्रजन हमेशा से कनाडा की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, और हम टैलेंटेड पेशेवरों का स्वागत करते रहेंगे ताकि सभी को बेहतर नौकरी, घर और आवश्यक मदद मिल सके।”
आपको बता दें किएक्सप्रेस एंट्री कनाडा की एक प्रमुख ऑनलाइन प्रणाली है, जो संघीय कुशल श्रमिक कार्यक्रम, कुशल व्यापार कार्यक्रम और कनाडाई अनुभव वर्ग के आव्रजन आवेदनों का प्रबंधन करती है। इसके तहत, योग्य उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल आधिकारिक वेबसाइट पर बना सकते हैं और पूल में प्रवेश कर सकते हैं। उच्चतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद, उन्हें स्थायी निवास के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाता है, जिसकी समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading