राजस्थान: सरकार ने युवा महोत्सव पर हजारों युवाओं को दिया तोहफा, विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में हजारों बेरोजगार युवाओं को बड़ा उपहार दिया। इस आयोजन में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और सरकार के प्रयासों की सराहना की।

जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में युवा महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए और 31 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा, “हमारी सरकार राजस्थान के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। असफलता एक मजबूरी नहीं बल्कि एक मजबूत कदम है। युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।”

शिलान्यास की गई योजनाएं:

  1. प्रधानमंत्री कुसुम योजना – 1174 परियोजनाएं (₹10,569 करोड़)
  2. 220 केवी जीएसएस – 12 कार्य (₹1,233 करोड़)
  3. 10,000 ग्राम पंचायतों में पंचायत पौधशाला – (₹500 करोड़)
  4. 450 मेगावाट पूगल सोलर पार्क, फेज-॥ – (₹196 करोड़)
  5. 49 अटल प्रगति पथ परियोजनाएं – (₹189 करोड़)
  6. ग्रीड सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम – (₹180 करोड़)
  7. जल जीवन मिशन फेज-1 – (₹133 करोड़)
  8. सड़क निर्माण कार्य (चौमूं विधानसभा) – (₹95 करोड़)
  9. कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य – (₹59 करोड़)
  10. 33/11 केवी सब-स्टेशन परियोजनाएं – (₹48 करोड़)
  11. अन्य विकास कार्य – (₹7,118 करोड़)

लोकार्पित योजनाएं:

  1. मनरेगा के तहत जल संरचना कार्य – 46,751 (₹5,028 करोड़)
  2. मनरेगा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण कार्य – 13,424 (₹840 करोड़)
  3. सीवरेज परियोजनाएं – भीलवाड़ा, सीकर, सवाई माधोपुर (₹577 करोड़)
  4. पचपदरा 400 केवी जीएसएस – (₹391 करोड़)
  5. आरएसएचआईडीपी सड़क निर्माण कार्य – (₹301 करोड़)
  6. बांसवाड़ा सीवरेज नेटवर्क निर्माण – (₹166 करोड़)
  7. चंबल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना – (₹105 करोड़)
  8. बीसलपुर-चाकसू पेयजल परियोजना – (₹74 करोड़)
  9. अन्य विकास कार्य – (₹2,685 करोड़)

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading